ओम (प्रतीक: Ω) विद्युत प्रतिरोध की SI इकाई है। किसी चालक का प्रतिरोध एक ओम होता है जब एक वोल्ट का विभवांतर उसमें एक एम्पीयर की धारा उत्पन्न करता है। इसका नाम गेओर्ग साइमन ओम के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने ओम का नियम प्रतिपादित किया था।
अबओम
एबओम (प्रतीक: abΩ) विद्युत प्रतिरोध की CGS-EMU इकाई है। एक एबओम 10⁻⁹ ओम (1 नैनोओम) के बराबर है। इसका प्रयोग विद्युतचुंबकीय CGS इकाई प्रणालियों में किया जाता है।